एडीसी ने किया सभी ब्लॉकों को सक्षम बनाने का आह्वान
फोटो नंबर 5
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एडीसी सतबीर सिंह कुंडूृ ने जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों की एक बैठक ली। जिसमें जोगिंद्र सिंह हुड्डा जिला शिक्षा अधिकारी, शमशेर सिंह सिरोही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चंद्राणी राय, दलीप सिंह जिला परियोजना संयोजक, सुदेश सिवाच उप जिला शिक्षा अधिकारी, सभी खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, एबीआसी व सभी बीआरपी शामिल हुए। एडीसी ने जिले के सभी छह शैक्षणिक खंडों को सक्षम बनाने हेतु किए गए प्रयासों का अवलोकन किया तथा सभी शिक्षा अधिकारियों प्रशंसा की तथा विगत कमियों को दूर करने के लिए अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सक्षम परीक्षा के दौरान फील्ड इनविजिलेटर बच्चों से स्नेह भाव से पेश आएं। बच्चों में परीक्षा के प्रति डर की भावना को दूर किया जाए और अधिकारी गण ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों का भ्रमण करें। सक्षम परीक्षा से पूर्व बच्चों को सक्षम अभ्यास प्रश्न पत्रों के माध्यम से बार-बार अभ्यास करवाया जाए। पठन कौशल पर ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों का भ्रमण करें। सक्षम परीक्षा से पूर्व बच्चों को सक्षम अभ्यास करवाया जाए। डीईओ जोगिंद्र सिंह ने विश्वास दिलाया कि आने वाली सक्षम परीक्षा के लिए सभी खंड तैयार है। सक्षम कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्यकारी अत्यधिक लग्न व मेहनत से अध्यापकों का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं को पूर्ण रूप से नकल रहित संपन्न करवाएं व ईमानदारी से कार्य करें।