फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर कैप्टन अभपिमन्यू सहित राज्यमंत्री नायब सैनी ने गिनवाईं सरकार की 4 साल की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन अभिमन्यु ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, आगामी चुनावों में भाजपा को जिताने का आह्वान
विज्ञापन

- भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के संयोजन में जिलास्तरीय रैली आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राज्य में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से सेक्टर-19 में पार्टी कार्यालय के निकट हुडा मैदान मेें जिलास्तरीय रैली का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु व श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को ही विजयी बनाएं।
पार्टी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद अशोक गुर्जर की अगुवाई में यह पहली रैली आयोजित की गई थी। रैली में पहुंचने पर भाजपा नेताओं और दोनों मंत्रियों सहित विधायक लाडवा डॉ. पवन सैनी का अभिनंदन किया। वित्तमंत्री ने कहा कि 48 साल तक प्रदेश में कांग्रेस व दूसरे दलों ने जातिवाद, परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए जनता की अनदेखी की है। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में पार्टी ने सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर पूरे प्रदेश का समान विकास करवाया है। आज अपने पोतों की नौकरी के लिए 18 से 20 साल के सत्ताधारी परिवार के लड़कों के पैर छूने की किसी बुजुर्ग को हिम्मत नहीं है। प्रदेश में विकास चरम पर है।
विज्ञापन


जेपी और दीपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना
वित्तमंत्री ने कहा कि पिछली बार जिले से एक विधायक भाजपा का बना। निर्दलियों में एक ने तो पार्टी को समर्थन दे दिया। लेकिन दूसरे (कलायत से विधायक जयप्रकाश) का पता ही नहीं वह किसके साथ हैं। दूसरे एक सांसद (दीपेंद्र हुड्डा) हैं, हमारे यहां से। खुद को किसान कहते हैं। लोकसभा में बोले कि मेरे पापा की सरकार ने 6 फुट के आलू उगाए हैं। इस पर जवाब देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि है तो मेरा भतीजा, लेकिन कहना पड़ेगा कि बेटा पिता जी से सीख लेना था आलू व घीया में अंतर होता है।
राहुल को पढ़ाते हैं सुरजेवाला : वित्तमंत्री ने रणदीप सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल वे बड़ा कठिन काम कर रहे हैं। राहुल गांधी को पढ़ाने में लगे हैं। फिर शाम तक उन्हें डिफेंड करना होता है।

राजकुमार सैनी पर साधा निशाना : रैली में वित्तमंत्री ने सांसद राजकुमार सैनी पर अपरोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से एक चूक हो गई थी। इस बार ध्यान रखा जाएगा। आपको बढ़िया उम्मीदवार देंगे।

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में सरकार ने क्षेत्रवाद व इलाकावाद, भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। अभी तक 26 हजार युवाओं को नौकरी देने के बाद 24 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। 35 हजार युवाओं को 100 घंटे के कार्य के बदले शिक्षा के हिसाब से 9 हजार रुपये एवं साढ़े 7 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। 9 जिलों में अनुदान पर आहार कैंटीन शुरू की गई है।
विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 200 रुपये एवं गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 105 रुपये की बढ़ोत्तरी करके किसानों को लाभ पहुंचाया है। प्रदेश सरकार द्वारा मेरिट पर रोजगार दिया जा रहा है, जिस पर प्रचार कम होने की वजह से विपक्षी यह आरोप लगाते हैं कि वर्तमान सरकार द्वारा कम रोजगार दिया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि पूर्ववर्ती सरकारों में नौकरी के लिए सौदेबाजी होती थी।
लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में देश के गौरव को बढ़ाया है। अमेरिका, चीन सहित अन्य पड़ोसी मुल्क भी देश के कुशल व मजबूत नेतृत्व का लोहा मानते हैं।
रैली की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन हितैषी नीतियों के कारण जनता का विश्वास भाजपा की सरकारों के प्रति बढ़ा है। प्रदेश सरकार द्वारा कैथल जिला में 1868 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं पूर्ण करवाई गई हैं तथा करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं जारी हैं। पार्टी एवं मुख्यमंत्री की विकास की सोच का ही यह परिचायक है।

अभिमन्यु ने ये गिनवाईं योजनाएं
- बिजली बिल दरों में 46 प्रतिशत से अधिक कमी, बकाया बिल भरने पर 24 घंटे बिजली देने
- एक नवंबर से सामाजिक सुरक्षा पेंशनों को 2 हजार रुपये करने
- नंबरदारों को 1500 से बढ़ाकर 3000 मानदेय व स्मार्ट फोन देने
- ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने, नौकरियों में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद व क्षेत्रवाद को बंद करने
- पीएम मोदी द्वारा विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करने, सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने को गौरवशाली बताया।

कई नेताओं को नहीं मिला बोलने का अवसर : रैली को उक्त नेताओं के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, सुरेश गर्ग नौच, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन मुनीष कठवाड़ को ही संबोधित करने का अवसर मिला। इसके अलावा मंचासीन पूर्व विधायक भाई लीला राम, राव सुरेंद्र सिंह राजपाल तंवर, कमलेश ढांडा, वन विभाग में चेयरमैन अरुण सर्राफ सहित तमाम अन्य भाजपा नेताओं को बोलने का अवसर नहीं मिला।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड के अध्यक्ष व कैथल प्रभारी कर्ण सिंह रानौलिया, हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ, धर्मवीर डागर, रणधीर गोलन, राव सुरेंद्र सिंह, राजपाल तंवर, पूर्व विधायक लीला राम, शैली मुंजाल, सुरेश गर्ग नौच, धुम्मन किरमच, रामपाल राणा, अजीत चहल, कमलेश ढांडा, संजय भारद्वाज, सुरेश क्योड़क, सुरेश राविश, सरदार हरपाल चीका, मुखत्यार साकरा, धीरेंद्र क्योड़क, नरेश मित्तल, विरेंद्र छौत, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, मोहित राठी, ज्योति सैनी, मुनीष कठवाड़, हरदीप आंधली, रोशन लाल, कृष्ण शर्मा पिलनी, जगदीश राणा, जगीर सिंह, नेत्रपाल शर्मा, अशोक भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहली ही रैली में सम्मानजनक भीड़ जुटाने में कामयाब रहे अशोक गुर्जर
कैथल। भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनने के बाद अशोक गुर्जर ढांड अपनी पहली परीक्षा में कामयाब रहे। उनकी अगुवाई में पार्टी के टिकटार्थियों में शामिल जिलेभर से नेता अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कई नेता ढोल नगाड़ों के साथ अपने समर्थकों के ग्रुप लेकर रैली में शामिल हुए। पार्टी नेता पूर्व विधायक भाई लीला राम, कमलेश ढांडा, शैली मुंजाल, सुरेश गर्ग नौच, मोहित राठी, ज्योति सैनी, मुनीष कठवाड़, शहरी प्रधान अशोक भारती अपने-अपने समर्थकों के ग्रुपों में रैली में भाग लेने पहुंचे और अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें