फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम की टीम की ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने गांव रेवाड़ा जागीर में बिजली निगम व ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के मामले में केस दर्ज कर लिया है। बिजली निगम के एसडीओ राहुल वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी टीम गत 25 अगस्त को गांव रेवाड़ जागीर में चेकिंग के लिए गई थी। इस दौरान सोहन लाल उर्फ सोनू, केलो देवी व अन्य ने उसकी टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की और ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। टीम के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई है। ड्यूटी में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एएसआई मनबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें