धोखे से ट्यूबवेल कनेकशन बदलवाया
कैथल। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर धोखे से ट्यूबवैल कनेकशन बदलने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में थेह नेवहल गांव निवासी पाला राम ने बताया कि उसके पिता मोमन राम के नाम से गांव में बिजली के ट्यूबवेल का कनेक्शन था। गांव के ही दरबारा, रणधीर सिंह, गुरदीप सिंह व राजेंद्र जिंदल स्टांप वेंडर तहसील गुहला ने फर्जी कागजात तैयार करते हुए कनेक्शन व्यक्ति दरबारा के नाम करवा दिया, जबकि मेरे पिता के बाद हम इस कनेक्शन के छह वारिस हैं, इसलिए कानूनी रूप से यह कनेक्शन उन सभी के नाम आना चाहिए था। जब उक्त कनेक्शन को अपने नाम करवाने के लिए बिजली बोर्ड चीका में गए तो वहां से पता चला कि यह कनेक्शन तो दरबारा सिंह के नाम है।