फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाईज्ड न्यूज......बच्चे कहते थे मां टूम बेच दे, बाबू किल्ला बेच दे, मेरी नौकरी लग ज्यागी...लेकिन अब मैरिट वाले को नौकरी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुझे भ्रष्टाचार, लूट व सीएलयू का अनुभव नहीं है, लेकिन सेवा का 40 साल का अनुभव है : सीएम
विज्ञापन

बच्चे कहते थे मां टूम बेच दे, बाबू किल्ला बेच दे, मेरी नौकरी लग ज्यागी...लेकिन अब मेरिट वाले को नौकरी मिलेगी, किसी बहन को टूम तो किसी भाई को जमीन बेचने की जरूरत नहीं
सीएम बनने पर मुझे कहा गया था कि मनोहर लाल को शासन का अनुभव नहीं है
राजनीति को सेवा बनाकर काम करना मेरा ऐसे लोगों को जवाब
नसीब सैनी
कैथल। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विपक्ष को इशारों-इशारों में आड़े हाथों लिया और प्रदेश सरकार की साढ़े तीन साल की उपलब्धियों को सामने रखकर यह भी दावा कर दिया कि जनता प्रदेश की बागडोर फिर से उन्हें सौंपेगी।
विज्ञापन

सीएम का वीरवार को जिले में तीन कार्यकर्ताओं के घर जलपान व रेस्ट हाउस में हॉकी अकादमी के शिलान्यास का कार्यक्रम था। कलायत में जब वे सीएम राजू कौशिक के घर पहुंचे तो बाहर चौक में लोगों की करीब 2 हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देखकर सीएम भी मंच पर जा पहुंचे और स्वागत के बाद सीएम ने माइक थाम लिया और वे करीब 20 मिनट तक लोगों को संबोधित करते रहे। सीएम ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने थे तो उनके बारे में कहा गया कि मुझे शासन का अनुभव नहीं। यह ठीक है कि मुझे लूट खसोट का अनुभव नहीं है। भ्रष्टाचार का अनुभव नहीं है। सीएलयू का अनुभव नहीं है। लेकिन मेरा भी 40 साल का सेवा का अनुभव है। राजनीति मेरे के लिए कमाने का धंधा नहीं बल्कि सेवा का एक माध्यम है। सीएम ने एक बार फिर स्पष्ट कहा कि मेरे राज में नौकरी नहीं बिकेगी। बच्चे पहले कहते थे मां टूम बेच दे, बाबू किल्ला बेच दे, मेरी नौकरी लग ज्यागी। पर्ची वाले की, पैसे वाले की, सिफारिश वाले की नौकरी लग जाती थी। लेकिन अब मेरिट वाले की नौकरी लगेगी।
अब तो प्रदेश में तबादले भी वरिष्ठता के आधार पर होंगे। जिसकी रिटायरमेंट नजदीक है, उसे घर के निकट नौकरी करने का हक है। पूरा प्रदेश मेरे लिए जनता नहीं बल्कि ढाई करोड़ जनता मेरा परिवार है। इसीलिए बिना भेदभाव के 40 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी सीएम ने सभी हलकों में रैलियां करके समस्याएं सुनी हों। जाति, इलाके या व्यवसाय के आधार पर मैं भेदभाव नहीं करता। मैंने चुनाव के समय नारा दिया था हरियाणा एक, हरियाणवी एक। आज भी इसी भाव से काम कर रहा हूं। लिंगानुपात में सुधार, स्वच्छता को बड़ी उपलब्धि बताते हुए सीएम ने कहा कि अब प्रदेश में गंदे पानी के लिए बिजली व खाद बनाने के संयंत्र लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे राजनीति सत्ता के लिए नहीं कर रहे। कुर्सी जनता को देनी है। अगले चुनाव में जनता चाहेगी तो उन्हें फिर से सत्ता देगी। उन्हें विश्वास है कि मन से जनता हरियाणा में भाजपा को दोहराएगी।
विज्ञापन


1991 से दिया जा रहा था सीएम को सीएलयू छोड़ने का सुझाव, मैंने भ्रष्टाचार की जड़ का पता लगते ही डायरेक्टर को दी पॉवर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएलयू की पॉवर 1991 से सीएम अपने पास रखे हुए थे। जब मुझे पता चला कि यह भ्रष्टाचार की जड़ है तो तुरंत इस पॉवर को डायरेक्टर को दे दिया और कहा कि जिसका बनता हो, उसे सीएलयू दें, जिसका नहीं बनता, उसे न दें। इसी तरह किसानों को पहली बार डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य मिला है। कुल मिलाकर कलायत में उमड़ी भीड़ से जहां भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा एक तरह से शक्ति प्रदर्शन करने में कामयाब रहे, वहीं भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री ने भी मंजे हुए राजनेता की तर्ज पर विपक्ष पर भ्रष्टाचार, सीएलयू व किसानों के मुद्दे पर बड़ा हमला बोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें