हड़ताल के कारण स्कूलों में नहीं बना खाना, बिस्कुट और कुरकुरे दे चलाया काम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वीरवार को मिड डे मील वर्करों के हड़ताल पर जाने के कारण स्कूलों में बच्चों को दोपहर के भोजन के लिए काफी कठिनाई झेलनी पड़ी। अधिकतर स्कूलों में स्टाफ ने बच्चों को दोपहर के भोजन में बिस्कुट और कुरकुरे देकर मिडे डे मिल की प्रकिया को अलीजामा पहनाया। बता दें कि मिड डे मील वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों के समर्थन में वीरवार को राज्य स्तर पर स्कूलों में मील डे मील बनाने का बहिष्कार किया था। जिस कारण वे चंडीगढ़ विधानसभा का घेराव करने के लिए गई। जिसके चलते स्कूल में बच्चों को दोपहर के भोजन में केवल एक बिस्कुट के पैकेट से ही संतोष करना पड़ा। जब इस बारे में अध्यापकों से पूछा गया कि क्या एक पैकेट बिस्कुट बच्चों का गुजारा हो जाएगा तो अध्यापकों ने कहा कि यदि बच्चों का खाना हम सब मिलकर बना देते तो उनके जूठे बर्तनों को कौन साफ करता वर्कर आज हड़ताल पर हैं। इसलिए हमने सभी बच्चों को बिस्कुट पैकेट दिए हैं ताकि बर्तन झूठे ना हो और बच्चों को भी कुछ खाने के लिए मिल जाए। कुछ स्कूलों में बिस्कुट के पैकेट के साथ कुरकुरे का पैकेट भी बच्चों को दिया गया। जब बच्चों से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुरकुरे खाने में काफी मजा आया लेकिन उनकी भूख शान्त नही हुई।