कैथल। महिलाओं पर हो रहे दुष्कर्म व अत्याचार के विरोध में सीएम को काले झंडे दिखाने की फिराक में इनसो कार्यकर्ताओं को सिविल लाइन पुलिस ने सीएम के पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया। उन्हें कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 4 बजे छोड़ा गया।
इनसो कार्यकर्ता सीएम का काले झंडे दिखाने की मंशा से हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। जिसमें इनसो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सम्पूर्ण कोयल, दीपक सांगन, प्रदीप मानस, रोबिन ढांडा, जसवंत कौल सुनील नरड व राजेश को हिरासत में लिया। इनसो कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म, अत्याचार के मामले सामने आ रहे है। जिसमें सरकार कुछ नहीं कर रही है। ऐसे में विरोध में वह सीएम का प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर काले झंडे दिखाने के लिए कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे।
सिविल लाइन थाना एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में लिया था। कुछ समय बाद उनको रिहा का दिया गया।
पुलिस ने सीएम के पहुंचने से पहले ही लिया इनसो कार्यकर्ताओं को हिरासत में
-कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे छोड़ा
फोटो नंबर- 10