‘ब्राह्मण समाज ने दी है देश को दशा व दिशा’
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ब्राह्मण समाज ने ही देश को दशा व दिशा दी है। ऐसे में सभी को चाहिए कि ब्राह्मण समाज का अनुसरण करके जीवन में आगे बढ़े। यह कहना था भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेन्द्र सिंह का। राव सुरेंद्र रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला की 7 लाख 76 हजार रुपये की लागत से बनी चारदीवारी का उद्घाटन भी किया। समारोह में राव सुरेन्द्र ने धर्मशाला में निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख रुपये व मुख्यद्वार बनाने की घोषणा भी की।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मशाला शर्मा, गुहला ब्लाक समिति के चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा ने भी अपने विचार रखे। धर्मपाल शर्मा ने कहा कि पिछले दस वर्षों से ब्राह्मण समाज पिछड़ता जा रहा है। लेकिन भाजपा के राज में ब्राह्मण का मान सम्मान बढ़ा है। अगर ब्राह्मण समाज भाजपा का साथ देगा तो निश्चित रूप भाजपा का और अधिक ग्राफ बढ़ेगा। जिले राम पिचौलिया ने कहा कि प्रदेश की सभी ब्राह्मण धर्मशालाओं में कोचिंग सेंटर खोलने चाहिए और इसकी शुरूआत कैथल से ही होनी चाहिए। मंच का संचालन कर रहे सुभाष गौड़ ने ब्राह्मण समाज की पृष्ठ भूमि के बारे में विस्तार से बताया। जिले भर से आए समाज के लोगों ने धर्मशाला में लाखों का दान भी दिया। इस मौके पर प्रधान रामपाल सिरटा, संजय रोहेड़ा, डा. महेन्द्र, अुर्जन आढ़ती, पूर्व सरपंच मोहन लाल क्योडक़, दिनेश पाठक, डा. श्रवण देवबन, शहर थाना प्रभारी रमेश, राजेश, पवन चंदाना भी उपस्थित रहे।
हवन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत : समारोह से पूर्व धर्मशाला में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें राजकुमार शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुति डलवाई। यजमान के रूप में धर्मशाला के प्रधान रामपाल सिरटा, उपप्रधान रमेश बालू, नेत्रपाल, कोषाध्यक्ष डा. प्रदीप शर्मा, मुकेश देवबन, रतनलाल, महीपाल कौशिक, पवन पहलवान, राजू डोहर भी उपस्थित रहे।
- ब्राह्मण धर्मशाला में 7 लाख की दीवार का उद्घाटन व 5 लाख और देने की घोषणा
-धर्मपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा का ग्राफ बढ़ाए ब्राह्मण समाज
फोटो नंबर- 32 व 33