पौधरोपण किया और गायों को खिलाया चारा
कैथल। भारत विकास परिषद कैथल शाखा द्वारा चलाए जा रहे सांस्कृतिक पखवाड़े के तहत शनिवार को प्रताप गेट स्थित अंबकेशवर मंदिर में तुलसी पौधा वितरण का कार्यक्रम परिषद सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक सुमित मित्तल व सुखदेव बंसल रहेे। लोगों को 108 पौधे वितरित किए गए और प्रसाद दिया। इस अवसर पर परिषद के लगभग 22 सदस्य मौजूद रहे।
दूसरे कार्यक्रम में नन्दी गोशाला भैणी माजरा में गौ ग्रास सेवा व पौधा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि डीसी सुनीता वर्मा रही। डीसी ने पौधे लगाए व गायों को घास व गुड़ खिलाया। डीसी ने सदस्यों से गोशाला के लिए दान की अपील की और दान की महत्ता बताई। परिषद की तरफ से एक रिक्शा रेहड़ी एक चारे की ट्राली व 500 पौधे दिए गए। इस कार्यक्रम के संयोजक सुदर्शन गर्ग व संजय भार्गव रहे। थाली सजाओ प्रतियोगिता व जल संरक्षण का आयोजन राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेक्टर 19 हुड्डा में किया गया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल कृष्णा कुमारी, स्टाफ तथा 200 बच्चों ने भाग लिया इसमें कृष्ण सुदामा एवं मैया यशोदा का नाटक आकर्षण के केन्द्र रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कुमार भोंसले क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरियाणा सुभाषचंद्र जेई, राज कुमार मित्तल, हरीश चावला, जय पाल गुप्ता, बक्शीश गिरधर, सुभाष चावला, डॉ राजेंद्र ठकराल, डॉ जगदीश मनोचा, एवंम मधु मनोचा अश्विनी अग्रवाल सचिव नन्दी गौशाला, प्रधान सुरेश किछानियां, उप प्रधान काब्ज राम मौजूद रहे।