फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान आप्रेशन अभियान के तहत 5 नाबालिग बच्चे मिले भीख मांगते

विज्ञापन
विज्ञापन
भीख मांगते मिले 5 नाबालिग
विज्ञापन

कैथल। ऑपरेशन मुस्कान के तहत वीरवार को कैथल ढांड रोड पर यूपी के 5 नाबालिग बच्चे भीख मांगते पाए गए। टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह व एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन के जिला चेयरमैन नरेश कुमार ने बताया कि ढांड रोड पर भीख मांगते नाबालिग बच्चों को टीम गाड़ी में बिठाकर बाल भवन ले गई। इसके बाद बच्चों को चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के सदस्य रितु सिंगला व डा. विकास को सौंप दिया गया। कागजी कार्रवाई करके 4 बच्चों के परिजनों को मौके पर बुलाकर भविष्य में भीख न मंगवाने व मजदूरी न करवाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जबकि एक बच्चे को बाल आश्रम में भेज दिया गया। इस मौके पर एएसआई ईश्वर सिंह, बलजीत सिंह, राजबीर सिंह, महिला पुलिस कर्मी कविता रानी, राकेश कुमार सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें