पूंडरी। भारत विकास परिषद शाखा फतेहपुर-पूंडरी की तरफ से 62वें स्थापना दिवस पर माता मनसा देवी मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया। एचडीएफसी बैंक के सौजन्य से लगाए गए शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच सोहन लाल व विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद विकास तंवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक अमित टाया और नवीन टाया रहे। शिविर की अध्यक्षता करते हुए शाखा प्रधान प्रवीण मित्तल ने बताया कि शिविर में 121 यूनिट रक्तदाताओं द्वारा ब्लू बैंक नोबल कैथल की टीम के सहयोग से रक्तदान किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रवीण मित्तल, सचिव विकास सिंगला, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, महिला सहभागिता निधि मोहन, डॉ मनीष मंगल, मनोज मंगल, श्रवण सिंगला मौजूद रहे। संवाद