कैथल। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। 16 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 60 केस एक्टिव हैं। इनमें 56 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में तथा चार मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने बताया कि जिले में 14 हजार 527 कोरोना के मरीजों में से 14 हजार 95 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले मेें अब तक 18 लाख 24 हजार 645 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। शुक्रवार को 2122 व्यक्तियों को बचाव का टीका लगाया गया।