शहर में जींद रोड स्थित एक चावल गोदाम से अज्ञात आरोपी चावल के बैग व सीवन से बिजली केबल चुराकर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में मॉडल टाउन निवासी अमन मित्तल ने पुलिस को शिकायत दी कि 29 दिसंबर को अज्ञात आरोपियों ने उसके जींद रोड स्थित गोदाम से चावल के 12 बैग चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कीमत 5 हजार रुपये है। एचसी जसबीर मामले की जांच कर रहे हैं।
दूसरे मामले में बिजली निगम के एसडीओ गुरदीप सिंह ने सीवन पुलिस को शिकायत दी कि गांव सीवन में अज्ञात आरोपियों ने बिजली की 66 मीटर केबल चोरी कर ली। केबल 48 हजार रुपये कीमत की है। एएसआई सुरेश मामले की जांच कर रहे हैं।