फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत के गांव कौलेखां में 12 एकड़ गेहूं जला

Tue, 18 Apr 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। आग लगने से गांव कौलेखां के खेतों में खड़ी 12 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


कौलेखां से गुरुसर व भाणा रोड पर सोमवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक खेतों में आग धधक उठी। किसानों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पर अग्निशमन गाड़ी भी पहुंच गई और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिन किसानों के खेतों में आग से नुकसान हुआ है, उनमें चतर सिंह, बीरा सिंह, लीला, पृथ्वी, राज के दो-दो एकड़ और रामचंद्र, रत्न सिंह व किताबा का आधा-आधा एकड़ शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें