फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में हुआ बच्चे का जन्म, अस्पताल में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर से प्रसव में लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। पूंडरी से पानी कम होने की बात कहकर रेफर की गई गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बेटे को जन्म दे दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रसव विभाग में हड़कंप मच गया। पूरा स्टाफ एंबुलेंस के इंतजार में गेट पर खड़ा मिला।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव रमाना निवासी एक गर्भवती महिला को परिजन पूंडरी के सरकारी अस्पताल में लेकर गए थे। जहां नर्स ने पानी कम होने की बात कहकर उसे कैथल रेफर कर दिया। महिला की सास व जेठानी उसे एंबुलेंस में लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे कि शुगर मिल के निकट एंबुलेंस में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके लिए कुछ देर के लिए एंबुलेंस रोकी गई। महिला की सास व जेठानी ने किसी तरह से प्रसव प्रक्रिया पूरी करवाई और बच्चे को महिला के साथ जिला अस्पताल लाया गया। जहां पूरा स्टाफ जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही खड़ा मिला। यहां एंबुलेंस में ही प्रसव से जुड़ी कुछ अन्य कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में दाखिल किया गया। महिला की सास ने बताया कि दोनों स्वस्थ हैं। जिला अस्पताल में पूरी देखभाल हुई और दोनों को संभाल लिया गया। पूंडरी में नर्स द्वारा यह कहा गया था कि अभी प्रसव में 2 से 3 घंटे हैं और पानी कम है। जिस कारण उन्होंने रेफर किया है। लेकिन रास्ते में ही उसके पोते का जन्म हुआ है। उन्हें खुशी है कि दोनों स्वस्थ हैं।
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन का कहना है कि कई बार अनुमान सही नहीं निकलता। फिर भी पूरे मामले की रिपोर्ट ली जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो विभाग के नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें