सिख समाज ने जताया सीएम का आभार
फोटो संख्या-41
कैथल। एचपीएससी की परीक्षा में सिख परीक्षार्थियों को उनके धार्मिक चिन्हों के साथ प्रवेश की अनुमति देने पर समाज के लोगों ने चेयरमैन हरपाल चीका की अगुवाई में सीएम मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया। जब सीएम भाषण देने के लिए उठे तो समाज के लोगों ने उनके जिंदाबाद के नारे लगाए। सीएम ने कहा कि वे नीचे आकर ही उनसे मिलेंगे। इसके बाद जब वे जनसभा खत्म कर जाने लगे तो भीड़ में हरपाल चीका के साथ उन लोगों के बीच पहुंचे। जहां लोगों ने एचपीएससी की परीक्षा में सिख युवाओं को धार्मिक चिन्हों के साथ अनुमति देने पर आभार जताया।