चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने वार्ड 12 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया
गुहला-चीका। नगरपालिका चीका चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजेश शर्मा ने बुधवार को वार्ड 12 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि शहर में नगरपालिका विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। शहर के हर वार्ड को नपा चेयरपर्सन ने पूरा हक देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चीका शहर में विकास का पहिया घूम रहा है शहर वासियों की जरूरत के हिसाब से नगरपालिका विकास की ओर कदम बड़ा रही है। वार्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि वेदराज वाल्मीकि ने बताया की वार्ड 12 में 70 लाख की लागत से गलियों का निर्माण होगा। वहीं वार्ड में आ रही पानी की निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नाले का निर्माण करवाया जा रहा है वही समुदायक केंद्र का निर्माण कार्य आधे से ज्यादा पूरा कर लिया है। इस अवसर पर रिंपल रानी, बलकार बल्लु, कमल चौधरी, प्रताप कंबोज, सलेंद्र वाल्मीकि, रोहित, विशाल सहित अन्य मौजूद रहे।