फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर ग्रुप समिति की समस्याओं पर सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कुकों की समस्याओं पर नहीं दिया जा रहा ध्यान
विज्ञापन

मदर ग्रुप समिति ने बैठक कर जताई नाराजगी, भाजपा नेता को सौंपा मांगपत्र
फोटो नंबर 12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मदर ग्रुप समिति हरियाणा की एक बैठक शहीद भगत सिंह भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान संतोष देवी ने की। जिला सचिव सुनीता नीमवाला ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाना पकाने वाली महिलाओं की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है। आंगनबाड़ी में कुकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कई बार मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जा चुका है। परंतु मांगों का कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओं का नारा खोखला साबित हुआ। हर सप्ताह में कुकों को सप्ताह में केवल 3 दिन ही काम दिया जाता है। जबकि पहले एक सप्ताह काम दिया जाता था। ऐसा करके सरकार ने महिलाओं का काम छीन लिया है। दूसरा महंगाई को देखते हुए मेहनताना नहीं बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की उपेक्षा से मदर ग्रुप महिलाओं में भारी नाराजगी हैं। जिला कमेटी सचिव शर्मिला ने बताया कि महिलाओं पर सुरक्षा बजट में भी कटौती की गई है। यही नहीं बल्कि आईसीडीएस में प्राप्त बजट भी नहीं रखा है। समिति ने भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा को बुधवार को एक मांग पत्र दिया गया। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को चीका में प्रदर्शन कर विधायक कुलवंत बाजीगर को ज्ञापन दिया जाएगा। 17 फरवरी को विधायक दिनेश कौशिक पूंडरी व 21 फरवरी को कलायत विधायक जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि सरकार द्वारा हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो 6 मार्च करनाल में राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर तारो देवी, सुमन, सुनीता, कर्मजीत, मूर्ति, कमला, अनिता, रेखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें