संध्याकालीन चौपाल में डसी ने किया जल सरंक्षण का आह्वान
जिला प्रशासन की ओर से गांव चक्कुलदाना में संध्याकालीन चौपाल का आयोजन
फोटो संख्या-33 व 34
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने लदाना चक्कुगांव वासियों का आह्वान किया कि वे जल के महत्व व उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण की ओर ध्यान दें तथा पानी का सदुपयोग करते हुए यह सुनिश्चित करें कि वाटर सप्लाई का कोई भी नल खुला न रहे, जिससे पानी की बर्बादी हो। पानी की टुंटी खुली छोडने से ही आज गांवों के तालाब भी ओवर क्रलो हो रहे हैं, जिससे गलियों में जल भराव की समस्या होती है।
डीसी धर्मवीर सिंह सीवन खंड के गांव लदाना चक्कु स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए संध्या चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, अतिरिञ्चत उपायुञ्चत सतबीर सिंह कुंडु, उपमंडलाधीश संजय कुमार के साथ विभिन्न विभागों द्वारा विद्यालय परिसर में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा सभी उच्चाधिकारियों द्वारा पौधा रोपण भी किया गया। इसके उपरांत उपायुक्त ने गांव वासियों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए।
एसपी वसीम अकरम ने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों व संगत पर हमेशा नजर बनाए रखें, ताकि उनके बच्चे गलत संगत का शिकार न हो जाए। उन्होंने कहा कि गांव में वर्तमान में कोई समस्या नही है। उन्होंने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि उनके आस-पड़ौस के गांवों में नशा फैला हुआ है, इसलिए सभी सतर्क रहें तथा बुजुर्ग अपने बच्चों पर ध्यान दें। ऑनलाईन इंटरनेट के माध्यम से भी आजकल ऐसे दोस्त बन जाते हैं, जो बच्चों को अपराध की दुनिया की ओर ले जाते हैं।
एडीसी सतबीर सिंह कुंडु ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों को सभी सुविधाएं उपलद्ब्रध करवाई जाती है तथा लोगों को उन सुविधाओं का सही उपयोग व रख-रखाव करना होता है।
एसडीएम उपमंडलाधीश संजय कुमार ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संध्या चौपाल के दौरान सुबह से स्टॉल लगाए गए। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, कृषि विभाग के डा. सज्जन कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डा. अंशुल आनंद, महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ कमलेश गर्ग, जन स्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सहायक परियोजना अधिकारी मुकेश शर्मा ने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। गांव के सरपंच मालक सिंह ने ग्राम पंचायत की ओर से सभी उच्चाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सक्वमानित किया। इस अवसर पर डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार, सीएमओ डा. एसके नैन, जीएम रोडवेज रामकुमार, बीडीपीओ रोजी, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चंद्राणी रॉय, पीओ आईसीडीएस रेणु पसरिचा, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।