फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीबी की नगर की विद्यार्थी परिषद इकाई का गठन, सुमित बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एबीवीबी की नगर विद्यार्थी परिषद इकाई का गठन
फोटो नंबर-10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कैथल इकाई की ओर से मंगलवार को नगर स्तरीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में परिषद के विभाग संगठन मंत्री कुलदीप पूनियां ने शिरकत की। अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष ओमकार चौहान ने की। इस मौके पर कुलदीप ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करना व छात्र नेता बनाकर समाज में छात्रों के मुद्दों को उठाना ही परिषद का कार्य रहा है। चौहान ने कहा कि महाविद्यालयों में रचनात्मक कार्यों की गतिविधियां करके राष्ट्र निर्माण में हर छात्र द्वारा भूमिका अदा की जा सकती है। इस दौरान कैथल नगर की विद्यार्थी परिषद इकाई का गठन किया गया। जिसमें सुमित अग्रवाल को नगर मंत्री, मयंक विशिष्ट, हिमानी गर्ग, यशिका कंसल को नगर सह मंत्री, आकाश बिड़ला को राष्ट्रीय कला मंच का प्रमुख व गर्व गोयल को एसएफडी प्रमुख बनाया गया। आतिश सेठ, प्रतीक, सचिन जांगड़ा, सलोनी, करण गर्ग, करण कथूरिया व अमन वर्मा को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस मौके पर वहां राजकीय कॉलेज के छात्र अध्यक्ष संदीप गुर्जर, उपाध्यक्ष प्रमित, सचिव शिव दास व संयुक्त शिव शंकर सिंह, आरकेएसडी कॉलेज की छात्रा उपाध्यक्ष हिमानी गर्ग व कॉलेज के सिद्धार्थ, प्रवीण सैनी, विशाल गर्ग, अनिल शर्मा, काकू नरवाना, मोहित कुमार, हेमंत गर्ग, संदीप गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें