फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल का पहले दिन नहीं दिखा ज्यादा असर, रोडवेज की सभी बसें रुटों पर दौड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल : पहले दिन नहीं दिखा असर, रोडवेज की सभी बसें रूटों पर दौड़ीं
विज्ञापन

जिला में 5 हजार में से करीब 1100 नियमित व 200 अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारी रहे हड़ताल पर
सबसे अधिक बिजली के 653 व सबसे कम रोडवेज के केवल 39 कर्मचारी ही हुए हड़ताल में शामिल
हड़ताल में बैंकों ने भी लिया भाग, अन्य विभागों में रहा मिलाजुला असर, कर्मचारियों ने जवाहर पार्क में एकत्रित होकर किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-20 से 25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन जिले में असर नाममात्र का रहा। लगभग 5 हजार में से करीब 1100 नियमित व 446 में से 200 कर्मचारी अनुबंध आधार के हड़ताल में शामिल हुए। बैंकों व बिजली विभाग में काम काज पर असर दिखा। रोडवेज में हड़ताल का कोई असर नहीं रहा। अन्य विभागों में हड़ताल का आंशिक असर देखने को मिला।
रोडवेज में हड़ताल का कोई असर देखने को नहीं मिला। जिसके चलते डिपो में दोपहर तक 128 में 123 बसों को रूटों पर भेज दिया गया। इस दौरान नए बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल सहित एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। सुबह के समय हड़ताल करने आए रोडवेज कर्मचारियों ने काउंटर पर लगी कैथल से हरिद्वार जाने वाली बस का ड्राइवर बस को ही छोड़कर चला गया। इसके बाद करीब 30 मिनट तक बस ऐसे ही काउंटर पर खड़ी रही। जब जीएम को इसकी सूचना मिली तो उसने तुरंत दूसरे ड्राइवर को बस पर भेजा। उधर, हड़ताल के पहले दिन सुबह के समय कई कर्मचारी संगठन जवाहर पार्क में एकत्रित हुए जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर, सफाई कर्मचारी, छात्र नेताओं सहित अन्य कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वे प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

इन विभागों के कर्मचारी हड़ताल में रहे शामिल : हड़ताल में सिंचाई विभाग के कुल 521 में से 92, बिजली विभाग के 700 में 653, स्वास्थ्य विभाग में 490 में से 34, पीडब्ल्यूडी में 165 में 50, रोडवेज में 636 में 39 कर्मचारी ही हड़ताल में शामिल रहे।
बैंकों ने भी लिया भाग : राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते मंगलवार को पीएनबी की सभी ब्रांच शामिल रही। जिससे बैंकों में करोड़ों रुपये का लेनदेन भी प्रभावित हुआ।
बिजली कर्मियों ने पिहोवा चौक स्थित बिजली घर में दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारियों ने विभागों में हो रहे निजीकरण बंद करने, पुरानी पेंशन लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने व आउटसोर्स पॉलिसी को बंद करने की मांगों को पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर सर्कल सचिव बलराज धीमान, कृष्ण कुमार, जयपाल एमसी, तारिफ कुमार, जोध सिंह, शीशपाल, राकेश, नंदलाल व सुरेंद्र मौजूद रहे।



सीवन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-17
सीवन। मंगलवार को हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन सब यूनिट सीवन के कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल में भाग लिया। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान सतीश ढांडा ने की। हड़ताल में यूनिट प्रधान रमेश कुमार, श्री निवास, फगा राम, सह सचिव नरेन्द्र शर्मा, सुरेश जांगड़ा, प्रेम चन्द शर्मा, हीरा सिंह, राजबीर ने सहयोग किया। मंच संचालन महीपाल चहल ने किया। इसी कड़ी में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लाक सीवन के सदस्यों ने भी मंगलवार को हड़ताल में भाग लिया। इस अवसर पर स्वराज सिंह, रोशन लाल, कमल कुमार, सुरेन्द्र, सतबीर, अमरीक, कुलदीप, राजेश, बाल किशन, राधा किशन, सुरेन्द्र राणा, अमर सिंह शिशपाल शर्मा, कंचन शर्मा, दरबारा सिंह ने भाग लिया।
सरकार समान काम समान वेतन को लागू करे : राकेश
फोटो नंबर-27 व 28
पूंडरी। बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल में भाग लेते हुए कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता यूनिट सचिव राकेश शर्मा व मंच संचालन उप-प्रधान धर्मपाल जेई ने किया। केंद्रीय परिषद में डीसीओ सीता राम शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सरकार समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों को पुरा नहीं करती है तो कर्मचारी किसी भी प्रकार के संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर एमसीसी जिले राम शर्मा, हंस राज, बलवान सिंह सोलंकी, इंद्र सिंह, बलबीर सिंह, जितेेंद्र कुमार, रजनीश, राजबीर, राकेश कुमार, राजेंद्र शर्मा, रामकुमार जेई व लाभ सिंह भी मौजूद रहे।
वहीं किसान भवन में ब्लॉक प्रधान कृष्ण करोड़ा व ब्लॉक प्रधान सुमन नरड़ की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की। जिसमें मंच संचालन ब्लॉक सचिव दर्शन लाल व सचिव कविता मूंदड़ी ने किया। प्रधान करोड़ा ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर पूरे राज्य में दो दिन की हड़ताल की जा रही है। इस मौके पर यूनिट प्रधान रोशन लाल, बलजीत नैन, सोमदत्त, बलवान गोरा, श्री भगवान, ईश्वर, सुषमा जडौला, आशा, पन्नाराम व ममता भी मौजूद रहे।

राजौंद में भी कर्मचारियों ने जताया विरोध
राजौंद। सर्व कर्मचारी संघ, सीटू व अन्य ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सैकड़ों कर्मचारियों, मजदूरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सुभाष शर्मा, सरोज रोहेड़ा ने किया। संचालन रामफल शर्मा व नरेश कुमार रोहेड़ा ने किया। ब्लाक प्रधान ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन सभी कर्मचारी जल घर मेें इकट्ठे हुए वहां से सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए असंध रोड़, बीडीपीओ कार्यालय से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसान मजदूर, कर्मचारी व अन्य मेहनतकश जनता के हितों के खिलाफ फैसला ले रही है। इस दौरान विकास कुमार, सरोज रोहेड़ा, जोगेंद्र सिंह, रोशनी, कुसुम, जगदीश, कर्मबीर, सावित्री देवी, बीरभान, हरी राम, ऊषा सहित कर्मचारी मौजूद रहे। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता ब्लाक महासंघ प्रधान सुभाष चंद एसएसए व मंच संचालन चंद्रपाल सब यूनिट प्रधान राजौंद ने की। इस दौरान शमशेर, श्याम लाल, सोनू, रामकरण, अनिल, अश्वनी, कुलदीप ने भाग लिया।
विज्ञापन


गुहला-चीका में नारेबाजी की
गुहला चीका। मंगलवार को ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ व सीटू से संबंधित सभी विभागों के कर्मचारियों ने देवी लाल पार्क चीका में एकत्रित हो केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल में हिस्सा लिया। इसके बाद ये कर्मचारी शहर भर में प्रदर्शन करते हुए शहीद ऊधम सिंह चौक पर पहुंचे। प्रदर्शन अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ गुहला के ब्लाक प्रधान बलजिंदर सीड़ा कर रहे थे व मंच संचालन आशा वर्कर प्रधान चरणजीत कौर ने किया। हड़ताल के दौरान रामपाल, रमेश कुमार, राकेश कुमार, नरेश शर्मा, मिट्ठू, नवाजा राम रेशमा, रीना, उर्मिला सहित सभी विभागों के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें