फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग का कल्याण करके लोगों के विश्वास पर खरी उतरी भाजपा सरकार: कुलवंत बाजीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
हर वर्ग का कल्याण करके लोगों के विश्वास पर खरी उतरी भाजपा सरकार: कुलवंत बाजीगर
विज्ञापन

विधायक ने किया गांव नंदगढ़ से सलेमपुर गामड़ी तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास
फोटो संख्या-41
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वर्षों से पिछड़ चुके गुहला क्षेत्र को आमजन के सहयोग से दिन रात मेहनत करके विकसित क्षेत्रों में शामिल किया गया है। पूरे क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवा कर सरकार लोगों के विश्वास पर खरी उतरी है। हर वर्ग के सर्वागीण विकास तथा अन्तिम व्यञ्चित तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य किया गया है। विधायक सोमवार को गांव नंदगढ़ से सलेमपुर गामड़ी तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास करने उपरान्त आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह सड़क लगभग दो किलो मीटर लंबी होगी और इस पर 65 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस सड़क के बनने के बाद आसपास के गांवों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
विधायक ने कहा कि गुहला क्षेत्र की विभिन्न सड़को का नवीनीकरण व विस्तारीकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेगी। सरकार द्वारा पूरे प्रदेश की सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। गुहला क्षेत्र में हर गांव व शहर की सड़कों को चौड़ा व पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गुहला क्षेत्र में हो रहे सर्वागीण विकास को विपक्षी पार्टियां पचा नहीं पा रहे हैं और भ्रामक प्रचार के जरिए जनता को बरगलाने की कोशिश करते हैं, परंतु आमजन को सच्चाई का पता है। उन्होंने बताया कि गांव नंदगढ़ में इससे पूर्व भी विभिन्न विकास कार्यों के लिए 67 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है। विधायक का गांव में पहुंचने पर ग्राम सरपंच संदीप अरोड़ा व अन्य गणमान्यों ने फूलमालाओं व स्मृति चिन्ह देकर सक्वमानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति के चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, मंगत राम संधू, सरपंच संदीप अरोड़ा, जय प्रकाश सीड़ा, शुभशेर सिंह, सूरता राम,दिनेश शर्मा, रविंद्र अरोड़ा, हरदीप कंबोज, टोनी राम, स. गुरबख्श सिंह, चांदी राम, वेद कंबोज, जसविंद्र सिंह, निर्मल सिंह, अवतार सिंह, बलजीत सिंह, ज्ञान चन्द, सुखदेव, बूटा सिंह, कशमीर सिंह, ओमप्रकाश, गगन कंबोज, अमन भंगु, नीरज सीड़ा, गुरविंद्र सीड़ा, नरेश चहल, पाला राम, राजपाल तंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें