फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रहालय मंत्री रामबिलास शर्मा को दिखाएंगे संग्रहित समारकों की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रहालय मंत्री को दिखाएंगे संग्रहित स्मारकों की स्थिति : धर्मपाल
विज्ञापन

- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल सरोवर के किनारे पर स्थित इस शिव मंदिर का जायजा लिया
फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया कपिल सरोवर के किनारे पर स्थित इस शिव मंदिर संभाल न होने के कारण गिरने की कगार पर पहुंच गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने नगर के गणमान्य व्यक्तियों को साथ लेकर पुरातत्व विभाग द्वारा अधिग्रहित स्मारकों की स्थिति का जायजा लिया।
इनकी जर्जर स्थिति से आहत भाजपा नेता ने कहा कि पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित धरोहर की दुर्दशा देख कर बहुत दुख हुआ। मौके पर मौजूद राधेश्याम भट्ट, रवींद्र धीमा न, वैशाखी राम, बिट्टू कांसल ने बताया कि पुरातत्व विभाग ने जब से मंदिर को संरक्षित किया है तब से ही मंदिर के रख रखाव में भारी कमी देखने को मिल रही है। उनका कहना था कि ऑर्केलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया कलायत में विपरीत कार्य हो रहा है। शक संवत के प्रवर्तक राजा शालिवाहन से संबंधित इस विलक्षण मंदिर को यदि कोई नुकसान होता है तो देश का इतिहास, देश की संस्कृति व देश की अस्मिता तो आहत होगी। साथ ही मंदिर से जुड़े करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं पर भी कुठाराघात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने के अंदर सीएम व पुरातत्व विभाग के मंत्री आएंगे तीर्थ पर : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने कहा कि एक महीने के अंदर सीएम व पुरातत्व विभाग के मंत्री रामबिलास शर्मा को कलायत के कपिल तीर्थ पर लाया जाएगा। पुरातत्व विभाग अपने दायित्वों की सही मायने में पूर्ति नही कर पा रहा है। संभाल न होने के कारण से संरक्षित धरोहर के शीर्ष का एक हिस्सा गिर गया व नीचे की ईंटें खुर कर झड़ रही हैं। यदि यही हाल रहा तो यह धरोहर कभी भी ध्वस्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के मंत्री के सामने सारी स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें