सुरजेवाला ने दिया शहीद के परिजनों को सांत्वना
सरकार में अधिकारियों से की सहायता राशि की लंबित कार्रवाई पूरी करने के लिए बातचीत
शहीद राजेश पूनिया के घर पहुंचे सुरजेवाला
फोटो संख्या-17
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अगस्त माह में शहीद हुए राजेश पूनिया के परिजनों को सांत्वना देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणदीप सुरजेवाला रविवार को गांव भागल पहुंचे। जहां राजेश के माता-पिता सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की और शहीद की शहादत पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि यह दुखद है कि अभी तक परिवार को आर्थिक मदद नहीं मिली है। उन्होंने उसी समय सरकार में आला अधिकारियों से बातचीत की और शहीद के परिजनों को सहायता राशि दिलवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने को कहा। सुरजेवाला ने कहा कि शहीदों की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे शहीद के माता-पिता के ईलाज के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहीद के परिजनों को अभी तक सहायता राशि नहीं दी गई है। उनका स्वयं का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से आग्रह है कि वे शहीद के परिजनों से किए गए वायदे को पूरा करवाएं।