फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र उत्सव में मंदिरों में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र उत्सव में मंदिरों में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

फोटो संख्या-38
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल, पूंडरी। नवरात्र उत्सव में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को माता के चौथे नवरात्र उत्सव में मां कुष्मांडा देवी की पूजा अर्चना की गई। छोटी देवी व बड़ी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

नवरात्रों के पावन अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर फतेहपुर में सुबह सवेरे ही महिलाएं, पुरुष व बच्चे पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में पहुंचे। मंदिर के पुजारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि फतेहपुर स्थित देवी मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता है और जो भी सच्चे दिल से यहां अपनी मुराद लेकर आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वेदों, पुराणों में दुर्गा की शक्ति के बारे में प्राचीन काल से जो लिखा हुआ है उस सच को चरितार्थ होते कईयों ने देखा है। यहां के मंदिर में लोग दूर-दूर से अपनी मुरादें लेकर आते हैं कोई नंगे पांव आता है तो कोई घुटनों के बल आता है दयालु मां सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। वैसे तो मंदिर में लोग आते ही हैं लेकिन नवरात्रों के दिनों में यहां मां देवी के दर्शन करने वालों का तांता लगा रहता है। अपने पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष के यहां कन्या के रूप में उत्पन्न हुई थी। मां के दाहिने हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। माता की शक्तियां अनंत है। यह मंदिर सिद्धपीठ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर की साज-संभाल का जिम्मा मनसा देवी कमेटी फतेहपुर संभालती है और नवरात्रे के 7वें व 8वें दिन यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें दूर-दूर से भक्त जन मां का आर्शीवाद लेने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें