फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी पर हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो नंबर-10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा मंच के सुप्रीमो राजकुमार सैनी पर हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ता सांसद कार्यालय में एकत्रित हुए जिसके बाद वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हए लघु सचिवालय में पहुंचे जहां उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम नायब तहसीलदार के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई जिला संयोजक श्याम मांडी ने की। मांडी ने कहा कि सांसद को पिछले लंबे समय से एक जाति विशेष से धमकियां मिल रही हैं व उन पर कई बार हमला भी किया जा चुका है। कुछ दिन पहले ही जिला मेवात के गांव उटावड़ में 60-70 लोगों ने सांसद की गाड़ी रोककर जानलेवा हमला किया। इस घटना की एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है। इस मौके पर बनारसी दास, कुशलपाल कठवाड़, सत्यवान कश्यप, कमल सैनी, राकेश राणा, सुरेंद्र शर्मा, गौरव वर्मा, रामनिवास जांगड़ा, रामपाल गुर्जर, रविंद्र गुहला, पुरुषोत्तम बढ़सीकरी, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश मीरा, रमेश कुमार, मोहिंद्र धीमान, संता राम, राकेश सैनी, भूप सैनी, ओमप्रकाश कांबोज, रिंकू सैनी, लीलू सैनी, बंटी सैनी, विमल सैनी, मांगे राम रेहडिय़ां, टेकचंद सैनी, नरेश जांगड़ा, बलकार गोलन, रामजुआरी, ओमप्रकाश, जयकिशन, राजेंद्र, मनीष कवारतन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें