फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी मामले में सौथा उपमंडल बिजली निगम सीवन में सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी मामले में सौथा उपमंडल बिजली निगम सीवन में सबसे आगे
विज्ञापन

फोटो नंबर-40
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। सब डिविजन बिजली निगम सीवन के तहत आने वाले गांव सौथा में सबसे अधिक बिजली की चोरी हो रही है। जिसके कारण बिजली विभाग को अकेले गांव सौथा में 72 प्रतिशत घाटा झेलना पड़ रहा है। गांव सौथा बिजली चोरी के मामले में सीवन सब डिवीजन में एक रिकार्ड कायम किए हुए है। बिजली चोरी के मामले में ग्रामीण ही नही बल्कि ग्राम पंचायत सौथा भी पीछे नही है। गांव सौथा में लगातार बढ़ रहे घाटे को देखते हुए सीवन बिजली विभाग के एसडीओ गुरदीप सिंह हांडा ने बिजली चोरी पकडने के लिए अपनी टीम सहित गांव सौथा में छापामारी की तो अकेले ग्राम पंचायत द्वारा लगवाए गए लगभग 20 सबमर्सीबल व ट्यूब लाइटें बिना किसी बिजली मीटर के सीधी कुंडी लगाकर चलाई जा रही थी। जिसको देखते हुए एसडीओ ने अपनी टीम सहित सबसे पहले सरपंच को ही मिलना बेहतर समझा। टीम ने सरपंच को अवगत करवाया कि सौथा में बिजली विभाग बिजली चोरी के कारण 72 प्रतिशत घाटे में चल रहा है। एसडीओ गुरदीप सिंह ने सरपंच को कहा कि वह पंचायत द्वारा लगवाए गए सभी सबमर्सीबल व ट्यूब लाइटें बिजली मीटर लगवाकर उसके द्वारा चलाए अगर ऐसा नही किया गया तो विभाग पंचायत के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करवाएगा। जिसको देखते हुए गांव के सरपंच ने विभाग को आश्वासन दिलाया की वह एक सप्ताह के अंदर सभी पंचायती सबमर्सीबलों पर बिजली मीटर लगवा देगा और ग्रामीणों को भी अपने घरों में बिजली मीटर लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। सरपंच के आश्वासन के बाद बिजली विभाग की टीम वापिस लोट आई और एक सप्ताह के बाद बिजली विभाग की टीम के द्वारा गांव में बिजली चोरी पकड़ों अभियान तेजी से चलाया जाएगा ताकि बिजली चोरी पर पुरी तरह से अंकुश लग सके और विभाग घाटे से उबर सके।
ये कहते है सरपंच:-
गांव सौथा के सरपंच सतीश कुमार का कहना है कि पंचायत द्वारा जल्द ही सभी सबमर्सीबलों पर बिजली मीटर लगवा देंगे और ग्रामीणों को भी जागरूक करेंगे की जिन घरों में बिजली मीटर नही है वह जल्द लगवाए। बिजली अधिकारियों ने उन्हें कहा है कि एक दिन गांव में शिविर लगवा देंगे ताकि सभी लोग मीटर लगवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी बिजली निगम सीवन गुरदीप सिंह ने कहा कि गांव सौथा में बिजली विभाग 72 प्रतिशत घाटे में जा रहा है। जिसको देखते हुए हमने पंचायत व ग्रामीणों को एक सप्ताह का समय दिया है ताकि वह बिजली मीटर लगवा सके। इसके लिए गांव में विभाग द्वारा शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें 200 थरूपए में ग्रामीणों को बिजली मीटर उपलब्ध हो सके और बिजली मीटर लगवाने के लिए इधर-उधर न भागना पड़े। अगर इसके बावजूद भी ग्रामीणों ने व पंचायत ने बिजली मीटर नही लगवाए तो उनके खिलाफ बचिजली चोरी के मामले दर्ज किए जाऐंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें