फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मई को पीड़ल में रात को रुकेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
30 को पीड़ल में रात को रुकेगा प्रशासन
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन द्वारा 30 मई को गुहला खंड के पीडल गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा सुबह 11 बजे से कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएंगी तथा लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सायं कालीन सत्र में डीसी सुनीता वर्मा ग्रामीणों से रूबरू होंगी तथा उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी। रात्रि ठहराव के अगले दिन 31 मई को सुबह स्वच्छता अभियान तथा पौधरोपण कार्यक्रम के तहत गांव में साफ-सफाई की जाएगी तथा पौधा रोपण किया जाएगा। यह जानकारी एडीसी पार्थ गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें