फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय से निकलते समय पैर फिसलने से गिरीं एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय से निकलते समय पैर फिसलने से गिरीं एसडीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एसडीएम कमलप्रीत कौर शनिवार को कार्यालय में से निकलते समय पैर फिसलने के कारण गिर गईं और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक्स-रे व सेवाओं के लिए वे सवा घंटे तक इंतजार करतीं रहीं। बाद में उनके स्टॉफ सदस्यों ने डॉक्टरों को फोन करके बुलाया। तब जाकर उनका इलाज हुआ। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को लेकर एसडीएम ने डीसी को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम कमलप्रीत कौर शनिवार को अपने कार्यालय में एक बैठक के बाद कार्यालय से निकल रहीं थीं कि उनका पैर फिसल गया और वे वहीं पर गिर गईं। इसके बाद उनके स्टाफ सदस्य व सिक्योरिटी गार्ड उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां उन्हें एक्स-रे सहित अन्य इलाज के लिए सवा घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उनके स्टॉफ सदस्यों ने फोन करके एक्स-रे करने के लिए कर्मचारी व दूसरे चिकित्सकों को बुलाया। इसके बाद डा. अमन सूद, डा. कक्कड़ व डा. आरडी चावला, महिला डा. रेनू चावला पहुंचे। उन्होंने एक्स-रे करवाकर विस्तृत जांच की। बाद में एसडीएम को छुट्टी दे दी गईं।
विज्ञापन

एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि वे कार्यालय में ही गिर गईं थीं। इसके बाद उनके स्टॉफ सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं। सवा घंटा इंतजार करती रहीं। बाद उनके स्टॉफ सदस्यों व डा. कक्कड़ ने दूसरे डॉक्टरों को फोन करके बुलाया गया। इसके बाद ईलाज मिला। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं व चिकित्सकों व स्टॉफ के रवैये को लेकर उन्होंने डीसी को पत्र लिखा है। ताकि नियमानुसार कार्रवाई हो सके। यदि वे अकेली होतीं तो ज्यादा परेशानियां होतीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ही लापरवाही की शिकायतों पर किया था सीएमओ का तबादला:-शुक्रवार को ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लापरवाही की शिकायतों पर सीएमओ डा. अशोक चौधरी के तबादले के आदेश जारी किए थे। इसके अगले ही दिन एसडीएम ने भी सवा घंटे तक इलाज के लिए इंतजार करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें