फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की अर्जी मंजूर होने की जानकारी के लिए लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घर की अर्जी मंजूर होने की जानकारी पर उमड़े लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र पाए गए लोगों की सूची मंगलवार को नगर परिषद परिसर में चस्पा कर दी गई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान परिषद भवन में हर कोई अपने घर को बनाने के लिए उम्मीद की किरण लिए लिस्ट में अपना नाम ढूंढता दिखाई दिया। जिसे इस लिस्ट में उसका नाम दिखाई दिया। उसके चेहरे पर एक मुस्कान के साथ रौनक नजर आई।

शहर के कुल 6191 लोगों को मिलेगा फायदा : शहर में 6 हजार 191 अभ्यर्थी इसका लाभ उठा पाएंगे। जिसके तहत 3728 लोगों को नए घर, 1730 को रिपयेर व 733 मकानों का विस्तार हो सकेगा। जिससे हर घर को मिले छत का सपना साकार होने की कगार पर है।
विज्ञापन


लाभार्थियों को इस तरह मिलेगी सहायता : नया मकान बनाने वाले लोगों पर उनकी आय के मुताबिक 3 से 6 लाख रुपये होने पर तीन प्रतिशत ब्याज पर, 6 से 9 लाख सालाना आय वाले व्यक्ति को साढ़े चार प्रतिशत व 12 से 18 लाख की आय वाले पात्र व्यक्ति को तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी।
वहीं कच्चे मकान वालों के लिए मकान को पक्का करने के लिए राज्य व केंद्र सरकार 2.5 लाख रुपये की सब्सिडी देगी। इसी प्रकार से रिपेयर और मकान के विस्तार के लिए बैंक से लोन देने की योजना है। जिस पर बैंक अभ्यर्थी को लोन देने से मना नहीं कर सकेगा। इसमें एक लाख रुपये की सब्सिडी मिल सकती है।
विज्ञापन

जियो टैगिंग सर्व के बाद मिलेगी राशि : पीएमवाई सर्वे की जिला इंचार्ज मेघा व विजय ने बताया कि फाइनल लिस्ट के बाद लाभार्थियों के घरों का एक बार फिर से सर्वें किया जाएगा। यह सर्व जियो टैगिंग को होगा, जिसमें राशि की जानकारी ली जाएगी। जिसके बाद राशि देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र पाए गए लोगों के नाम किए परिषद कार्यालय में चस्पा

फोटो नंबर-1,2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें