फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक संदीप के एक मैसेज से खुला राज, अपराध जगत के गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मृतक संदीप के एक मैसेज से खुला राज, अपराध जगत के गिरोह का पर्दाफाश
परिजनों को व्हॉटस-एप्प से संदेश नहीं भेजता तो ब्लाईंड मर्डर बन जाता संदीप हत्याकांड
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यूपी के जिला सहारनपुर के गांव रायखेड़ी निवासी संदीप दुनिया में नहीं रहा लेकिन सजगता ने एक अपराध जगत के गिरोह का भांडाफोड़ दिया। संदीप ने एक मैसेज ने कातिलों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस के लिए जहां यह पहली जांच में ब्लाइंड मर्डर लग रहा था। सीआईए-वन पुलिस ने संदीप के परिजनों से संपर्क करने पर पता चला था कि मृतक संदीप चंडीगढ़ में टैक्सी चलाता था। संदीप के रिश्तेदार ने बताया कि उसके मोबाइल पर 29 दिसंबर को संदीप का व्हाटस-एप्प आया था। उसमें संदीप ने एक व्यक्ति की आईडी व उसका मोबाइल नंबर भेजा था। इसमें संदीप ने लिखा था कि ये लोग उसकी गाड़ी किराये पर लेकर जा रहे हैं। यह व्हाट्स-एप्प संदीप ने इसलिए भेजा था कि अगर उसके साथ कुछ अनहोनी हो जाए तो आरोपी पकड़े जा सकें। मरने से पहले ड्राइवर संदीप द्वारा भेजे गए संदेश के कारण ही सीआईए-वन पुलिस ने संदीप के 3 कातिलों को पकडने में सफलता पाई है। अभी एक आरोपी अभी इस मामले में फरार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें