फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवां त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) माकपा कैथल का 8वा त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन शहीद भगत सिंह भवन कैथल में पूर्व सचिव कामरेड कुंदनलाल द्वारा झंडारोहण के साथ शुरू किया। इसमें बतौर मुख्य वक्ता हरियाणा राज्य महासचिव कॉमरेड सुरेंद्र सिंह रहे और कॉमरेड करतार सिंह ने अध्यक्षता की। संचालन जिला सचिव कॉमरेड प्रेमचंद ने किया। मुख्य वक्ता राज्य महासचिव कॉमरेड सुरेंद्र सिंह ने करते हुए कहा कि आज के समय में भारत और हरियाणा की जनता वर्तमान भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है। आज देश की व्यवस्था ने जनता को परेशान करके रख दिया है। पहले नोटबंदी और अब जीएसटी से हर वर्ग सरकार से परेशान हैं। पूर्व की कांग्रेस और अब भाजपा की सरकार ने जनता के गाढे खून पसीने की कमाई का बड़ा हिस्सा पूंजीपतियों को लुटाया जा रहा है। लगातार खेती संकट के चलते किसानों को खेती में समस्याएं हैं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की बजाय उन्हें बर्बाद करने की नीतियां लागू की जा रही है।
विज्ञापन

2जी घोटाले के आरोपियों को बरी करने के मामले पर कॉमरेड सुरेंद्र सिंह ने कहा की माकपा शुरू से कहा रही थी कि कांग्रेस भाजपा बहने हैं। खुले सत्र के समापन के बाद जिला सम्मेलन के चुने हुए प्रतिनिधियों के सामने जिला सचिवकामरेड प्रेमचंद ने रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन



आठवां त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें