फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी दुकान में आग, करीब 6 लाख का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में आग से सामान जलकर राख
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। रेलवे रोड पर स्थित पालिका कार्यालय के पास रात को अज्ञात कारणों से आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गर्ग क्राकरी एंड प्लास्टिक स्टोर के मालिक यशपाल गर्ग ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान को बंद करके गया था। रात करीब 11 बजे चौकीदार ने दूसरे व्यक्ति को दुकान से आग की लपटे निकलने के बारे में जानकारी दी।
दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही वह परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। जहां तुरंत 100 व 101 नंबर पर फोन किया। फोन किए जाने के कुछ समय पश्चात ही दमकल गाड़ी पहुंच गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल और लोगों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। यशपाल ने बताया कि आग के कारण उसको 6 लाख का नुकसान हुआ है। इस संदर्भ में पीड़ित ने जिला प्रशासन व सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत में नहीं है दमकल विभाग की सुविधा : कलायत में दमकल विभाग की सुविधा नहीं है जिसके चलते कलायत सहित क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि कलायत में जो लाखों की दमकल गाड़ी आई थी वह जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान आग की भेंट चढ़ चुकी है। अगर कलायत में दमकल की गाड़ी होती तो हो सकता है कि आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता और नुकसान कम होता।


कलायत में दमकल सुविधा न होने पर लोगों में रोष, पहले भी कई जगह हो चुका है लाखों का नुकसान
फोटो नंबर- 28 व 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें