फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और खट्टर सरकार जनता के खून पसीने की कमाई को लुटवा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी और खट्टर सरकार जनता के खून पसीने की कमाई को लुटवा रही
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईटीयू से संबधित वन विभाग मजदूर यूनियन का दो दिवसीय 9वां राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन हुडा 19 के कम्यूनिटी सेंटर में हुआ। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के राज्य प्रधान करतार सिंह ग्रेवाल व राज्य वरिष्ठ उपप्रधान टेकराम शर्मा ने की। झंडारोहण करके सम्मेलन की शुरुआत की गई। जबकि सम्मेलन का संचालन यूनियन के राज्य महासचिव राजकुमार नीरानियां ने किया। सम्मेलन में पंहुचे हरियाणा भर से सैकड़ों चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मेलन की स्वागत समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस के हरियाणा के प्रांतीय महासचिव कॉमरेड जयभगवान ने वन मजदूरों को सम्मेलन की बधाई देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मजदूर और मेहनतकश वर्ग विरोधी नीतियां लागू कर रही है। भाजपा सरकार में आने से पहले किए गए वादों की याद दिलाई जिसमे दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष केंद्र में और 2 लाख लोगों को प्रदेश में नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन रोजगार देना तो दूर इसके उलट लगभग साढ़े 37 लाख रोजगार को बाकायदा तय कार्यक्रम के तहत खत्म किया गया। पिछले वर्ष नोटबंदी के तुगलकी फरमान से 15 लाख लोगों का रोजगार समाप्त हुआ। वहीं मोदी और खट्टर सरकार पूंजीपतियों की हितैषी नजर आ रही है। मोदी और खट्टर सरकार जनता के खून पसीने की कमाई को लुटवा रही है। इस मौके पर धर्मबीर सिंह फौगाट, शकुंतला, जोगिंदर सिंघह करौंथा, महेंद्र सिंह, प्रेमचंद ने अपने संगठनों की तरफ से वन मजदूरों के सम्मेलन की कामयाबी के लिए शुभकामना संदेश दिया।
विज्ञापन



वन विभाग मजदूर यूनियन के दो दिवसीय राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन की शुरुआत
फोटो नंबर-2,3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें