फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा ने जीता वल्र्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेहा ने जीता वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुवाहटी में 19 से 26 नवंबर तक हुई वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कालू वाली गामड़ी (पंचायत डेरा गदला) निवासी नेहा यादव ने कांस्य पदक जीतकर अपनी मुक्के की धाक जमाई। जिससे खिलाड़ियों में जोश की लहर दौड़ गई। कांस्य पदक जीतकर बुधवार को कैथल पहुंची नेहा यादव का अभिनंदन किया गया। गांव की पंचायत की तरफ से सरपंच प्रतिनिधि स. साहब सिंह विर्क ने नेहा यादव, उसके कोच राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह व विक्रम सिंह का स्वागत किया। नेहा यादव ने 81 किलो से ज्यादा भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले भी नेहा नेशनल एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप में कई पदक जीत चुकी हैं। नेहा ने कहा कि वह ओलंपिक में जाना चाहती है। ताकि देश के लिए सोना ला सके।
लौटने पर खिलाड़ियों व परिजनों ने किया स्वागत
फोटो संख्या-27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें