26 नवंबर को रोहतक में होगा कौशल विकास संस्थान का भूमि पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति कैथल की बैठक मंगलवार को आरकेएम फार्म अंबाला रोड पर जिला उपाध्यक्ष जगदेव बदसूई की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा व जिला अध्यक्ष प्रवीन किच्छाना ने बताया कि दीन बंधू चौ. छोटू राम प्रतियोगी परीक्षा व कौशल विकास संस्थान के भूमि पूजन व शिलान्यास के शुभ अवसर पर 26 नवंबर 2017 को जाट महारैली का आयोजन जसिया रोहतक में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीनबंधू चौ. छोटूराम के 126वें जन्मदिवस 24 नवंबर 2006 से भारत में रहने वाले सभी धर्मों के जाटों के लिये जाट आरक्षण आंदोलन शुरू किया गया था। 11 साल के आंदोलन में 21 नौजवानों की शहादत, सैकड़ों को जेल जाना पड़ा व हजारों पर 2100 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन 29 जनवरी 2017 तक चले शांतिपूर्वक आंदोलन ने सरकार को जाट समाज की मांग मानने को मजबूर किया। इस अवसर पर जगदेव चीका, जोगी राम चौशाला, मिया सिंह जाननपुर, सोनू बांगड़, अजमेर हरसोला, बालू गुलियाना, रामदिया बलबेड़ा, राजा कसान, सुंदर लाल सेरधा, अमरनाथ नरड़, सुरजीत सरपंच हरिपुरा भरत हरिगढ़, जोगा सरपंच, हरदीप पुनिया, रामकरण कोटड़ा, चुडिय़ा नंबरदार, संदीप कुकरकंडा, पाला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
-अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में दी गई जानकारी
फोटो संख्या-4