चार हजार खिलाड़ियों की सुरक्षा बीस पुलिस कर्मचारियों पर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से गांव खानपुर स्थित जिला खेल स्टेडियम में वीरवार को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित हुआ। डीसी सुनीता वर्मा ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेलों का शुभारंभ किया। वहीं, सुरक्षा के नाम पर विभिन्न खेलों के चार हजार खिलाड़ियों की सुरक्षा बीस पुलिस कर्मचारियों के जिम्मे रही।
पहले दिन हई एथलीट, हॉकी, हैंडबाल व वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं :-जिला खेल महाकुंभ के शुरुआत अवसर पर तीरंदाजी, हैंडबाल, टेबल टेनिस, जूडो, एथलेटिक्स, हॉकी, वॉलीबाल, नेटबाल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। डीसी सुनीता वर्मा ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहनशीलता की भावना प्रबल होने के अतिरिक्त शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास भी होता है। बच्चे मोबाइल व कंप्यटूर पर गेम खेलने की बजाए बाहर मैदान में खेल खेलें। मोबाइल व कम्प्यूटर पर खेल खेलना बच्चों के लिए हानिकारक है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी गंगा दत्त, कबड्डी कोच जसवंत सिंह, गुरमीत सिह, विजय सहित अन्य मौजूद रहे।
सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति : खेल महाकुंभ के अवसर पर हो रहे विभिन्न खेलों में करीब चार हजार खिलाड़ी भाग ले रहे है। लेकिन वीरवार को आयोजित खेलों में सुरक्षा व्यवस्था काफी लचर रही। खिलाड़ी अंजू, अशुल, दीपा व ज्योति ने बताया कि यहां पर केवल नाम मात्र पुलिस कर्मचारी ही व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए थे। महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर महिला कर्मचारी की संख्या काफी कम थी। स्टेडियम में खेलों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए केवल 20 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को ही तैनात किया गया था। जो खिलाड़ियों की संख्या के मुताबिक काफी कम थी।
लंच से पहले की खत्म हुआ पानी : जिला खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को दिए जाने वाले खाने को लेकर व्यवस्था पहले की बजाय वीरवार को काफी ठीक रही। यहां पर खिलाड़ियों की संख्या तो अधिक थी। लेकिन यहां पर विभाग की ओर से पानी की ठीक ढंग से व्यवस्था नहीं की गई थी। खिलाड़ी अभिषेक ने बताया कि लंच के शुरु होने से पहले ही पीने के पानी खत्म हो गया था। जिस कारण खिलाड़ियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा।
डीसी ने किया जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन
लंच से पहले ही पानी हुआ खत्म, खिलाड़ी दर दर भटके
फोटो नंबर-6 से 10