फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी कट ऑफ लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 17 जुलाई तक ले सकते है दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी कट ऑफ वाले विद्यार्थी 17 तक लें दाखिला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले के कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 17 जुलाई तक दाखिला ले सकते है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए तिथि दो दिन ओर बढ़ा दी है। वहीं विद्यार्थी 18 जुलाई तक ऑन लाइन कर सकते है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आरकेएसडी कालेज में 16 जुलाई रविवार के दिन भी दाखिले होंगे। इसी तरह 14 से 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन भी वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए भरे जा रहे हैं जिसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिला पोर्टल खोल रखा है। उन्होंने बताया कि 14 से 18 जुलाई तक ऑनलाइन फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को विभाग द्वारा जारी वेङ्क्षटग लिस्ट में मैरिट के आधार पर डाला जाएगा और यह विद्यार्थी 20 जुलाई को अपने संबंधित कालेज में अपना सत्यापित व मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचकर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। अभी तक बीए में 421, बीएससी मेडिकल में 35, बीएससी नॉन मैडिकल में 53, कम्प्यूटर साइंस में 20, बीसीए में 22, बीकॉम एडिड में 123, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में 28 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें