फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सप्ताहभर में 115 वाहनों के चालान

Tue, 25 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
II
विज्ञापन


Iकैथल। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने 17 से 23 नवंबर तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 115 वाहनों के चालान काटे।
I
Iअभियान की अगुवाई यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने की। कार्रवाई के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने पर 67, ध्वनि प्रदूषण (प्रेशर हॉर्न/बुलेट पर पटाखे) पर 5, लाल-नीली बत्ती का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर 35 तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 8 चालकों के चालान किए गए। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति से वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत भी दी गई। एसपी उपासना ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iके साथ-साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को भी नियमों की जानकारी दी जाएगी, ताकि दुर्घटनाएं कम हों और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें