फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र न्यायाधीश ने किया जिला कारागार, वृद्धाश्रम एवं बाल उपवन का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र न्यायाधीश ने किया जिला कारागार, वृद्धाश्रम एवं बाल उपवन का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो संख्या-31
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक ने जिला कारागार, वृद्धाश्रम एवं बाल उपवन का औचक निरीक्षण किया तथा यहां रह रहे बंदियों, वृद्धों व बच्चों से उन्हें प्राप्त हो रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक ने जिला कारागार का निरीक्षण करते हुए बंदियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। इसके उपरांत उन्होंने सनातन धर्म मंदिर कमेटी चौक स्थित वृद्धाश्रम एवं बाल उपवन में रह रहे बुजुर्गों व बच्चों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना तथा इस आश्रम में उनके खाने-पीने व साफ-सफाई के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने इस आश्रम में बुजुर्गों व बच्चों की समस्याएं भी जानी तथा संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मैनपाल रामावात तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मधुलिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं आश्रम के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें