फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष प्रचार रथ शहर व गांवों में पहुंच कर कर रहा है मतदान करने के लिए प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार रथ से किया जा रहा मतदान करने का प्रचार
विज्ञापन

कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी के निर्देशानुसार तमाम जिला के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष प्रचार रथ मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। शहर व सभी विकास खंडों के गांवों में यह वाहन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस वाहन में न केवल इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट का एक डमी तैयार करके रखा गया है, बल्कि उसके साथ एक ईवीएम तथा एक ट्रेनर भी राहगीरों को मतदान संबंधी जानकारियों उपलब्ध करवाकर उनकी विभिन्न जिज्ञासाओं को भी शांत कर रहा है। इस प्रचार रथ की विशेषता यह है कि इस पर तैनात जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी नाटक निरीक्षक रामफल शर्मा सहित खुजान सिंह, प्रदीप, लोगों को आने वाली 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के संदर्भ में जागरूक कर रहे हैं। आम जन को उन्हीं की भाषा में प्रेरित करने के उद्देश्य से विभागीय कलाकार बलबीर शर्मा और उनके साथियों द्वारा तैयार किया गया विशेष गीत और संदेश भी आमजन को प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 1950 से मिलेंगी मतदान संबंधी जानकारियां
लोकसभा आम चुनाव भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र के हित में मतदान करें। मतदान संबंधी किसी भी जानकारी लिए आयोग द्वारा टोल फ्री नंबर 1950 शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से मतदान प्रक्रिया की सभी जानकारियां उपलब्ध हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें