फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फानी सेवा मंडल ने 25वें वार्षिक उत्सव समारोह में 12 कन्याओं के करवाए हाथ पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
12 कन्याओं के करवाए हाथ पीले
विज्ञापन

बर्फानी सेवा मंडल का 25वां वार्षिक उत्सव समारोह
फोटो नंबर-06 व 07
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बर्फानी सेवा मंडल ने रविवार को अपने 25वें सिल्वर जुबली के अवसर पर आयोजित समारोह में 12 जरूरतमंद व गरीब कन्याओं के हाथ पीले करवाए। इस मौके पर भाई उदय सिंह किला में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय विधायक व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्यातिथि रहे। जबकि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, जिला महामंत्री संजय भारद्वाज, पाला राम सैनी, कुमारी संगीता, अधिवक्ता नीरज गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नव दंपतियों को जरूरत का समान दिया गया। इससे पहले मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों ने भगवान शिव की प्रतिमा के आगे ज्योति प्रचंड की। कार्यक्रम में मंच संचालन महेंद्र खन्ना व रितेश शर्मा ने किया। विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गरीब कन्याओं के हाथ पीले करवाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। मंडल पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार जताया। कार्यक्रम में बंटी पांचाल पिहोवा ने धार्मिक व सांस्कृतिक भजनों के माध्यम से बाबा भोले की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर रविप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र गर्ग बिट्टू, सत्यनारायण गोयल सर्राफ, राजीव सिंगला, सुंदर लाल वर्मा, रामनिवास मित्तल, गौरव मित्तल पाडला, सुभाष जवाहरा, मुकेश बेरवाल, अनिल मित्तल, रमेश मित्तल, साधू राम, घनश्याम दास मित्तल, महाबीर शर्मा, सतपाल गुप्ता, रविनदंन मित्तल, फकीर चंद बंसल, सतपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें