फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में तालाब में फैली गंदगी से ग्रामीणों का जीवन दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब के पास फैली गंदगी से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। फतेहपुर में माता मनसा देवी मंदिर के पास स्थित तालाब के पास गंदगी फैली है। जिससे आस-पास रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। गंदगी के कारण ग्रामीणों में बीमारियां फैलने का भय बना है। ग्रामीण शिवचरण, सोहनलाल, विनोद कुमार, प्रभात वालिया, कपिल वालिया, प्रमोद शर्मा, नरेश रंगा, दलबीर सिंह, मुकेश कुमार व विजय ने बताया कि सफाई के लिए कई बार पंचायत व बीडीपीओ को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि जरा सी बारिश होने पर तालाब ओवर फलो हो जाता है तो परी गंदगी सड़क और घरों के सामने एकत्रित हो जाती है।
तालाब की जमीन पर निरंतर हो रहा है अवैध कब्जा : तालाब का विस्तार दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है। जिसका सबसे बड़ा कारण है, तालाब के साथ लगते लोगों द्वारा तालाब की जमीन पर किया जा रहा अवैध कब्जा है। एक तरफ माता मनसा देवी मंदिर व दूसरी तरफ गोशाला द्वारा भी तालाब के साथ मिट्टी डालकर भराव किया जा रहा है। जिससे तालाब को विस्तार कम होने से गांव का गंदा पानी तालाब से ओवर फलो हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच पुष्पा वालिया ने बताया कि पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर गंदगी की सफाई करवाई जाती है। ग्रामीणों द्वारा गंदगी खुले में डाली जाती है और नालियों के पानी के द्वारा तालाब में एकत्रित हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें