फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र से नशे के अवैध कारोबार को खत्म करना ही उद्देश्य-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र से नशे के अवैध कारोबार को खत्म करना ही उद्देश्य : एसपी
विज्ञापन

थाना पूंडरी में एसपी ने जनप्रतिनिधियों व आम जनता से किया सीधा संवाद
फोटो नंबर-52
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। थाना पूंडरी में सोमवार को एसपी वसीम अकरम ने जनप्रतिनिधियों व आम जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें एसपी ने क्षेत्र के गांव से आये सरपंचों, जिला परिषद सदस्य, नगरपालिका पार्षद मौजूद थे। एसपी के सामने जन प्रतिनिधियों ने समाज की सबसे बड़ी समस्या निरंतर फैलते नशे के कारोबार को बताया।
विज्ञापन

अनाज मंडी प्रधान कमलदीप हाबड़ी, श्रवण सिंगला, जोगा सरपंच ट्योंठा, सतपाल सरपंच पाई ने क्षेत्र में बढ़ते कोकीन व स्मैक के नशे पर अंकुश लगाने की मांग की। सूरजा आढ़ती, हरियाणा व्यापार मंडल ब्लाक अध्यक्ष योगेश उप्पल ने शहर में आये दिन हो रही चोरियां और अब सर्दी के मौसम में भी चोरी घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात कही, प्रेमी ने पूरी-पूरी रात व अनावश्यक रूप से बजने वाले डीजे पर पाबंदी की मांग की। ढांड के व्यापारी के साथ हुई लूट में अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर मंडी के आढ़तियों ने पुलिस की भूमिका पर नाराजगी व्यक्त की। अधिकतर लोगों ने बुलेट से पटाखे बजाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसपी ने सभी जन प्रतिनिधियों और लोगों से क्षेत्र से अपराध, नशे, सट्टे, व अन्य सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर आप के आसपास कोई भी नशे का कारोबार होता है तो उसको चलाने वाली की सूचना पुलिस को दे। सबसे पहले क्षेत्र के लोगों को प्रयास करना चाहिए कि वे अपने जनप्रतिनिधि विधायक व डीसी से मिलकर नशा मुक्ति केंद्र खुलवाने की मांग करें। जो लोग बहुत ज्यादा नशे के आदि हो चुके है, उनका इलाज करवाया जा सके। उन्होंने थाना प्रभारी ढांड व पूंडरी को भी मौके पर ही सख्त निर्देश दिये कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सुरत में ना बख्शे, बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने वालों के हर रोज चालान कर इंपाउंड करें, अवैध खुर्दों के खिलाफ कार्रवाई करें। जन प्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए उनकी बात को ध्यान पूर्वक सुनकर अमल करें। जो ट्रैक्टरों पर भी साउंड लगाकर ऊंची आवाज में गाने बजाते है उनको पकड़कर उनके साउंड सिस्टम जप्त करें। सभी डीजे संचालकों को हिदायत दें कि वे रात में 10 बजे के बाद साउंड न बजाएं, नहीं तो उनका सिस्टम व गाड़ी कब्जे में ले लें। शराब ठेकेदार को बुलाकर अवैध खुर्दों पर शराब सप्लाई ना करने के निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें