फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में अब तक 7 लाख 92 हजार 700 मीट्रिक टन धान की आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में अब तक 7 लाख 92 हजार 700 मीट्रिक टन धान की आवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वर्तमान धान सीजन के दौरान शुक्रवार तक जिला की विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्रो में 7 लाख 92 हजार 700 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। डीसी धर्मबीर सिह ने बताया कि कुल आवक में से ग्रेड ए किस्म का धान 6 लाख 50 हजार 551 मीट्रिक टन, 1509 किस्म का धान की आवक 43 हजार 923 मीट्रिक टन, सरबती किस्म का धान 15 मीट्रिक टन, मुच्छल किस्म का धान 24 हजार 390 मीट्रिक टन तथा बासमती किस्म का धान 73 हजार 821 मीट्रिक टन है। ग्रेड ए किस्म के धान को 1770 रुपये प्रति क्विंटल,1509 किस्म के धान को 2540 रुपये से 3000 रुपये प्रति क्विंटल, सरबती किस्म के धान को 2251 रुपये प्रति क्विंटल, मुच्छल किस्म के धान को 2600 से 3290 रुपये प्रति क्विंटल तथा बासमती किस्म के धान को 2550 रुपये से 4300 रुपये प्रति कंर्वटल की दर से खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि मिलरों द्वारा 56 हजार 155 मीट्रिक टन, डीलरों द्वारा 88 हजार 27 मीट्रिक टन, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 3 लाख 6 हजार 261 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 2 लाख 8 हजार 909 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा 1 लाख 33 हजार 348 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें