फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के बाद नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौते के बाद नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन

फोटो नंबर-33
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों संजीव कुमार की अध्यक्षता में चल रही तीन दिवसीय हड़ताल सरकार के साथ हुए समझौते के बाद समाप्त हो गई। संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजीव ने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर 3 से 5 अक्टूबर हड़ताल की गई और यह पूरे प्रदेश में कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की गई थी। ब्लाक प्रधान ने बताया कि 24 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को सरकार ने अब तक पूरा नही किया जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष था। इन्हीं मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की थी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कर्मचारियों की मुख्य मांगे है कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा का समाप्त किया जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये किया जाए सहित कई अन्य मांगे है जिसे सरकार ने अब मान लिया है। सरकार द्वारा मांगे मान लेने पर अब हड़ताल समाप्त कर दी गई है। इस दौरान एस के एस का ब्लाक प्रधान सुभाष शर्मा, एस के एस के सचिव रामफल पटवारी ने भी संबोधन किया। इस इस दौरान रोहताश, संदीप, सोनू, संजय कुमार, बीना, बबली, प्रेम, सूबे सिंह, अन्नु, सुरेश, बंटी सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें