बेटी का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला के एक गांव निवासी द्वारा उसकी नाबालिग बेटी से पिछले दो वर्षों से लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में वांछित आरोपी पिता को लेडी एएसआई हरप्रीत कौर की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता पर 376, 506 व पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर 6 जुलाई को दर्ज मामले अनुसार आरोपी पिता पिछले करीब 2 वर्ष से उसका शारीरिक शोषण करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। 5 जुलाई की आधी रात को जब आरोपी पिता नाबालिग को मकान के कमरा में ले जाकर दुराचार का प्रयास किया, तो बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए उसके चंगुल से खुद को छुड़ाकर शोर मचाया, इस कारण परिवार के अन्य सदस्य जाग गये, परंतु आरोपी पिता मौका से फरार हो गया था।