फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से प्रयोग किए जा रहे पोलिथिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से प्रयोग किए जा रहे पॉलीथिन
फोटो नंबर-33

राजौंद। हरियाणा को हरा भरा व पर्यावरण को बचाने के लिए कई माध्यमों से लंबे समय से निरंतर प्रयास जारी हैं। सरकारी आदेशों के बावजूद न केवल जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में पॉलीथिन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगने के पश्चात भी ग्रामीण आंचल व नगर में पोलीथिन का अंधाधुंध प्रयोग हो रहा है। इस मामले में प्रशासन पूरी तरह खामोश है। यहां न तो लोगों द्वारा ही कपड़े के थैले का प्रयोग कि या जाने लगा है और न ही जिला प्रशासन ने आज तक कोई ऐसा अभियान चलाया कि लोग पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर दें। ऐसे में जिले भर में पालीथिन का प्रयोग बेरोकटोक चल रहा है। प्रशासन इस अभियान की तरफ आंखें मूंद कर बैठा हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पॉलीथिन के प्रयोग को बंद करने के लिए कोई कानून बनाए और प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती से पेश आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें