फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर से गांव पहाड़पुर जाना पड़ता है राशन के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैर से गांव पहाड़पुर जाना पड़ता है राशन के लिए, परेशान
फोटो नंबर-26
सीवन। गांव सैर के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व खाद्य सुरक्षा सूची में नाम होने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव सैर के लोगों को अपना राशन लेने के लिए गांव पहाड़पुर के राशन डिपो में जाना पड़ता है और वहां से राशन उठा कर लेकर आना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि डिपो होल्डर राशन देने में आनाकानी करता है और राशन भी कम देता है। बिंदर, तरसेम, कुलदीप सिंह व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में कोई राशन का डिपो नहीं है जिससे उन्हें पास के गांव पहाड़पुर में जाना पड़ता है जहां पर राशन का डिपो है। कुलदीप सिंह ने डिपो होल्डर पर आरोप लगाते हुए कहा कि डिपो होल्डर न तो राशन पूरी मात्रा में देता है और न ही समय पर देता। लोगों ने मांग की है कि उनके गांव में ही राशन का डिपो खुलवाया जाए ताकि लोगों की परेशानी का समाधान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें