फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी की आड़ में अवैध वसूली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। बिजली विभाग की छापेमार कार्रवाई की आड़ में ग्रामीणों से की जा रही अवैध वसूली के विरोध में ग्रामीणों ने विभाग के ढांड स्थित कार्यालय में जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का नेतृत्व भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा ने किया। पबनावा ने आरोप लगाया कि पिछले काफी दिनों से विभाग का एक अधिकारी बिजली चोरी की आड़ में घरों में छापेमार कार्रवाई को गलत तरीके से अंजाम दे रहा है।
फूलो देवी, कमलेश, रेशमा, लक्ष्मी, बाला, ईश्रो, रुकसाना, किरण, सलमा, मिला, बतेरी, सावित्री, भूखड़ी, धनपती, रामकुमार कामरेड़, बलवान खेड़ी, जिले सिंह, कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश, जीता राम, देवा, जयप्रकाश, बाबू राम का कहना है कि उक्त अधिकारी बिजली चोरी के नाम पर घर में अकेली महिलाओं को डरा धमका कर उनके खिलाफ केस बनाने का भय दिखाकर मोटी रकम ऐंठ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह खेल लगभग पिछले 6 महीने से निरंतर जारी है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने एक्सइएन के नाम एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि आरोपी जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम ढांड के जेई नानक ने बताया कि मेरे ऊपर इस प्रकार के आरोप बेबुनियाद लगाए जा रहे हैं। मैंने बिजली चोरी के नाम पर किसी से कोई अवैध वसूली नहीं है।


बिजली चोरी की आड़ में अवैध वसूली का लगाया आरोप
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
फोटो नंबर-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें